सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन कर अपना जीवन सुरक्षित रखें-सांसद चौधरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 नवम्बर। सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम, सडक़ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक कल जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधायक चातुरीनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला परिवहन अधिकारी आर के ध्रुव सहित सडक़ सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में सासंद चौधरी ने जिले में सडक़ सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास, सडक़ दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, दुर्घटना नियंत्रण के उपाय व सडक़ सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सडक़ दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने तथा आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं और साथी यात्रियों की सुरक्षा के लिए आम नागरिक वाहन चलाने के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट आदि का प्रयोग करें। सडक़ में संकेतक नहीं होने से यात्रियों को लम्बी दूरियों का सफर करके . परेशानियां होती है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडेड गाडियों पर भी नियमित कार्रवाई किया जाए तथा खनिज परिवहन के लिए प्रयोग होने वाले वाहनों में तिरपाल से ढंका जाए।
उन्होंने कहा कि जिले में शासकीय व निजी हाई स्कूल-कॉलेजों में दुपहिया वाहनों से आने वाले छात्र जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। हेलमेट पहनकर आए इसका पालन कराने के लिए संबंधित संस्था के प्राचार्य उत्तरदायी होंगे। स्कूली वाहनों में भी क्षमता से अधिक छात्रों को नहीं बैठाएं। स्कूलों में वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था के बाद ही नए स्कूल खोलने की अनुमति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी व आमजनए जो दो पहिया वाहन में आते है सभी हेलमेट पहन कर कार्यालय आएं। हेलमेट पहन कर नहीं आने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने ब्लैक स्पॉटों और अन्य टर्निंग पॉइंट पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था, स्पीड लिमिट बोर्ड, रंबल स्ट्रीप, कैमरा, रोड मार्किंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने हाई कोर्ट के आदेशानुसार वाहनों में प्रेशर हॉर्न, तेज आवाज वाले साइलेंसर और तेज आवाज मे डीजे बजाने वालों के विरूद्ध कार्रवार्ई करने कहा है।
बैठक में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि ओवर स्पीडिंग करने वाले चालकों पर चालानी कार्रवार्ई करने के निर्देश दिए। सडक़ दुर्घटनाओं को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को शासन से निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ही स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए हैं। गति से चलने वाले हाइवा और ट्रैक्टर पर पुलिस और संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। उन्होंने यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
साथ ही कॉलेजों और अन्य स्थानों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा। उन्होंने नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य सडक़ विकास निगम के अधिकारियों को तिराहा, चौराहा, स्टेट और नेशनल हाईवे मोड़ और खुले पुल.पुलिया, खतरनाक मोड़ आदि दुर्घटनाजन्य स्थानों में भी संकेतक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
सरायपाली विधायक चातुरीनंद ने सरायपाली क्षेत्र में वाहनों के फिटनेस के लिए विशेष कैम्प लगाने कहा। उन्होंने ओवरलोड गाडियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने शहरी क्षेत्रों में भी यातायात व्यवस्था आवश्यक सुधार के लिए पुलिस विभाग के समन्वय से कार्रवाई करने का सुझाव दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि सढञक दुर्घटना रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों के अलावा 177 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवार्ई कर राशि 88,500 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले कुल 62 वाहन चालकों के विरूद्ध 6 लाख 20 हजार, मालवाहक वाहन में यात्री परिवहन करने वाले कुल 148 चालकों से 44 हजार वसूला गया। लाइसेंस निलंबन, निरस्तीकरण हेतु विभिन्न धाराओं के तहत कुल 16 प्रकरणों में संबंधित जिला परिवहन कार्यालय भेजा गया जिसमें सभी का 03 माह के लिए लाइसेंस निलंबन की कार्रवार्ई हुई। बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले कुल 383 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवार्ई कर 1 लाख, 91 हजार 500 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। रेड सिग्नल जम्प करने वाले वाहन कुल 1151 वाहन चालकों से 3 लाख, 45 हजार, ओवर स्पीड वाहन चलाने वाले कुल 73 वाहन चालकों से 73000 रुपए वसूल हुए। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद अध्यक्ष बागबाहरा स्मिता चंद्राकर, सदस्य महेन्द्र जैन,सुनीता देवांगन एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।