महासमुन्द

दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण, कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग देने शिविर 26 से
24-Nov-2024 2:05 PM
दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण, कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग देने शिविर 26 से

महासमुंद, 24 नवम्बर। स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया की निगमित सामाजिक दायित्व सीएसआर योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को जबलपुर द्वारा महासमुंद जिले के दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण, कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके जीवन में सहूलियत और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। 
शिविर का आयोजन जिले के तीन प्रमुख स्थानों पर सुबह 10 से सायं 05 बजे तक किया जाएगा। जिसमें बीआरसी केंद्र, महासमुंद में मंगलवार 26 नवंबर को, ग्राम पंचायत लहरौद, पिथौरा में बुधवार 27 नवंबर एवं केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में गुरुवार 28 नवंबर को आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जिसमें यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र 22,5006 से कम मासिक आय या बीपीएल राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र और तीन पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। 
 


अन्य पोस्ट