महासमुन्द

गांजा तस्करी, ओडिशा का आरोपी गिरफ्तार
23-Nov-2024 2:30 PM
गांजा तस्करी, ओडिशा  का आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 नवम्बर।
 अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पुलिस ने एक अंतरराज्यीय आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से 60.190 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 9लाख, 02 हजार 850 रुपए को बरामद किया गया है। यह साइबर सेल और थाना बागबाहरा कि संयुक्त कार्रवार्ई है। 

पुलिस के अनुसार 20 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडि़शा की ओर से महासमुंद की ओर आ रही है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ने ग्राम कोमा तिराहा प्रियंका ऑटो फ ार्म हाउस के पास नाकेबंदी की। इसके बाद आ रही कर उक्त वाहन को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन एक व्यक्ति सवार था जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम खिरोद सुनानी (38) साकिन कोमना नुुआपाड़ा ओडि़शा बताया। 

उनके वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे डिक्की में जिसमें 03 प्लास्टिक रखा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियो में कुल 60.190 किग्रा. कीमती अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 902850 रुपए व एक कार कीमती 5लाख रुपए जुमला कीमती 14 लाख, 2 हजार 850 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओडि़शा से लाना और छत्तीसगढ़ में बिक्री करने ले जाना बताया। आरोपी द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध धारा 20ख, एनडीपीएस के तहत् कार्रवार्ई न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट