महासमुन्द

धान खरीदी समिति के नवनियुक्त अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विधायक
23-Nov-2024 2:33 PM
धान खरीदी समिति के नवनियुक्त अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 नवम्बर।
 शुक्रवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा धान खरीदी समिति के नवनियुक्त अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। साथ ही धान खरीदी का जायजा लेते हुए समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित किसानों से भेंट मुलाकात कर चर्चा भी की। 

वे शुक्रवार को बरोंडाबाजार स्थित धान खरीदी सोसाइटी पहुंचे। यहां नवनियुक्त अध्यक्ष नामदेव साहू ने विधायक की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। विधायक श्री सिन्हा ने उन्हें दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात वे समिति में धान बेचने आए किसानों से मिले। साथ ही खरीदी केंद्र में किए गए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद वे बेमचा स्थित धान खरीदी सोसाइटी पहुंचे। यहां नवनियुक्त अध्यक्ष रामदयाल यादव ने शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। 

यहां भी विधायक ने केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की। साथ ही समिति कर्मचारियों को धान खरीदी को सुचारू रूप से करने के लिए निर्देशित किया।   इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, पवन पटेल, पप्पू ठाकुर, हरेंद्र साहू, योगेश्वर चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, लखनू निर्मलकर, राधेश्याम चंद्राकर, उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट