महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 नवम्बर। जब से धान का मूल्य प्रति क्विंटल 3100 रुपए हुआ है, दलहन-तिलहन, सब्जी की खेती को छोड़ किसान धान की फसल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन महासमुंद जिले के गांव कुंडापाली का एक युवा किसान 3100 धान का मूल्य होने के बावजूद रबी व खरीफ में कम पानी में ही कद्दू, लौकी,करेला, शिमला मिर्च के अलावा विभिन्न प्रकार की सब्जियों की नर्सरी तैयार कर लाखों रुपए मुनाफा कमा रहा है। उनके कहना है कि सब्जी में उन्हें धान की फसल की अपेक्षा 2-3 गुना अधिक मुनाफा मिल रहा है और कम पानी में फसल तैयार हो रहा रहा है।
जिले के ग्राम पंचायत भूथिया का एक आश्रित गांव है कुंडापाली। यहां का एक युवा किसान बालमकुंद नायक पिछले 5 वर्षों से एक सत्र में दो बार अलग-अलग किस्म की सब्जी व अन्य फसल का फायदा ले रहा है। बालमुकुंद का कहना है कि धान में अन्य सब्दी फल आदि की तुलना में अधिक पानी लगता है। लिहाजा कम पानी में ही सब्जी फसल उगाने का मन बनाया। इसमें मैं सफल हुआ और अब इससे मुझे 2-3 गुना अधिक मुनाफ ा हो रहा है।
ज्ञात हो कि सरायपाली ब्लाक में यह एकमात्र किसान है जो अपने खेत में खीरा, गोभी, टमाटर, मिर्ची, धनिया आदि सब्जियों की नर्सरी तैयार करता है। इनकी नर्सरी में एक बार में ही तीन से साढ़े तीन लाख पौधा तैयार होता है। इन दिनों वे लगभग डेढ़ एकड़ में कद्दू, लौकी, करेला और शिमला मिर्च का फसल लिए हुए हैं। शिमला मिर्च उनके लिए पहली फसल है। इसके पहले शिमला मिर्च का फ्सल कभी नहीं लिया था। अंचल में भी शिमला मिर्च की सब्जी का फसल भी पहला हैए। अब तक अंचल के किसी भी किसान ने शिमला मिर्च की खेती नहीं की है। लिहाजा अन्य जिलों, प्रदेशों से शिमला मिर्च बाजार पहुंचने के कारण शिमला मिर्च के दामों में हमेशा उछाल रहता है। अधिक मूल्य के चलते लोग इसे सीमित मात्रा में ही रखते हैं।
कुंडापाली में जिन खेतों में बालमुकुंद ने सब्जी की खेती की है वहां जून माह से सितंबर माह तक खीरा और लौकी का फसल होता है। पिछली बार इससे उसे लगभग साढ़े चार 5 लाख रुपए का मुनाफ ा हुआ था। जबकि डेढ़ एकड़ में धान की खेती से किसानों को एक वर्ष में लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए का ही मुनाफ ा होता है। बालमुकुंद का कहना है कि सब्जी फसल दो बार लेकर गोभी, खीरा तैयार करते हैं और नर्सरी में सब्जी फसल लेने के अलावा 50 से 60 डिसमिल जमीन में टमाटर, लौकी की नर्सरी तैयार करते हैं। ऑर्डर पर तैयार उनकी नर्सरी की बिक्री हाथोंहाथ हो जाती है। नर्सरी में एक बार में ही साढ़े तीन लाख रुपए का पौधा निकलता है।
बालमुकुंद ने बताया कि नर्सरी के लिए उन्होंने कोई ट्रेनिगं नहीं ली है। खुद से ही नर्सरी तैयार करना, विभिन्न प्रकार के कृषि दवाइयों का उपयोग कर सब्जी फसल का नर्सरी तैयार करना उन्हें आता है। नर्सरी तैयार करने के लिए शासन की ओर से कोई सब्सिडी भी नहीं मिल रही है और ना ही कृषि और उद्यानिकी विभाग के द्वारा सब्जी फसल को बढ़ावा देने कोई पहल की गई है। फिर भी बालमुकुंद नायक ने बताया कि 25 डिसमिल जमीन पर लगभग 2000 शिमला मिर्च का पौधा लगाया है। शिमला मिर्च 9 माह की खेती है। वह लगभग 55 से 60 दिनों तैयार हो जाती है। इस बार यह उनके लिए पहला अनुभव है। प्रैक्टिकल के तौर पर उन्होंने यह फसल ली है।
आगामी 10 से 15 दिनों में शिमला मिर्च की तोड़ाई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 3 जी कटिंग में लौकी फसल भी ली है। हालांकि वह विगत दो-तीन वर्षों से लौकी की फसल ले रहा है, और लगभग 1300 पौधा लगाया है और वर्तमान में लौकी निकलना भी शुरू हो गया है।
लौकी की तुड़ाई हर तीन दिन में की जा रही है। अभी तक उनके खेत से 8-10 बार लौकी की तोड़ाई हो चुकी है और लगभग 30 से 32 क्विंटल लौकी बेचा जा चुका है। प्रत्येक तुड़ाई में चार से पांच क्विंटल लौकी निकलने की बात उन्होंने कही है। जिसका बाजार मूल्य थोक में 15 से 20 रुपए प्रति किलो है।
बालमुकुंद ने 35 डिसमिल में 1500 पौधा कद्दू भी लगाया है। कुछ स्थान पर मचान पद्धति से और कुछ स्थान पर तार बांस बंधाई कर कद्दू की खेती की गई है। वर्तमान में एक बार ही इसकी तोड़ाई हुई है। इसका भी बाजार मूल्य 15 से 20 रुपए प्रति किलो है। इसके अलावा 400 नग करेले के पौधे भी लगाया है, जिसकी हर तीन दिन में तोड़ाई हो रही है। करेला प्रत्येक तुड़ाई में 70 से 75 किलो निकल रहा है जिसका बाजार मूल्य थोक में 30 से 35 है। करेला तीन से चार महीने की खेती है। अभी तक तीन से चार बार ही करेले की फसल की तोड़ाई हुई है। बालमुकुंद ने बताया कि सब्जी फसल लेने के लिए प्रति एकड़ 1लाख लागत काटकर भी धान की अपेक्षा अधिक बचत होती है।