महासमुन्द

रोजगार प्रशिक्षण केंद्र भवन का लोकार्पण
24-Nov-2024 2:14 PM
रोजगार प्रशिक्षण केंद्र भवन का लोकार्पण

महासमुंद, 24 नवंबर। कल ग्राम पंचायत खरोरा में मितानिन दिवस पर मितानिन भवन एवं महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार प्रशिक्षण केंद्र भवन का लोकार्पण किया गया।

ग्राम पंचायत खरोरा सरपंच सुनीता देवदत्त चंद्राकर द्वारा मुख्य अतिथि एवं मितानिन दीदियों एवं आस्था समूह के सभी सदस्यों का  मेमेंटो एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। मितानिन दीदीयों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रेरणा स्रोत नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एकता लगेह थीं। अध्यक्षता सरपंच सुनीता देवदत्त चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि पंच संजय साहू मनोज चंद्राकर केसर बंजारे भूमिका चंद्राकर कमला धीवर आशा परमार मितानिन दिदिया मनु चंद्राकर संतोषी पटेला लता चंद्राकर हीरा चंद्राकर कौशल्या चंद्राकर डीसी राजमणि पवार बीसी शांति देवांगन एसटीएस ममता यादव हेमवती यादव जागेश्वरी सोनवानी मिशन शक्ति से जिला सन्मवक खिलेश्वरी चक्रधारी दिगेश्वरी साहू थीं। मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन तारिणी चंद्राकर द्वारा किया गया।
 


अन्य पोस्ट