‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 2 जून । छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को कसडोल विधायक व साहू समाज (युवा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू के मार्गदर्शन में मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी रायपुर में प्रदेश एवं रायपुर संभाग के आई. टी. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों ने मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरण कर उनके बेहतर स्वास्थ्य का कामना किए।
इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। माताओं, बहनों व परिजनों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
वही प्रदेश कार्यालय टिकरापारा में प्रदेश के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू की उपस्थिति में केक काट कर जन्म दिवस मनाया। मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बनारसी लाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महामंत्री हलदर साहू, दयाराम साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू, राष्ट्रीय सचिव सुरजीत साहू, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, राजेंद्र साहू दुर्ग, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीलू साहू, दीपक(ताराचंद साहू), राजिम भक्तिन माता समिति अध्यक्ष लाला साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, खिलावन साहू, राजेश साहू, शारदा लोकनाथ साहू, बोधन साहू, आई.टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष कुमार साहू, प्रदेश संगठन सचिव मुन्ना साहू, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ लीलाराम साहू, दानेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष भूपेश साहू, तामस साहू, राहुल साहू, विक्की, कुलदीप, गुरुपंच, दिलीप, धन्नु, ऐश्वर्या, प्रफुल्ल साहू, आर जे, दिवाकर साहू, पूर्णिमा साहू, संगठन सचिव शिव साहू, सूरज साहू, संयुक्त सचिव शेखर साहू, गोस्वामी साहू, बबलू साहू, कार्यकारी सदस्य निकेश साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।