दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 मार्च। हटरी बाजार न्यू मार्केट के अध्यक्ष पवन जी बडज़ात्या महामन्त्री जवाहर जैन (तृप्ति) बनाये जाने से व्यापारियों में हर्ष व्याप्त, दिगंबर जैन भवन में गांधी चौक, न्यू मार्केट, हटरी बाजार, सदर बाजार, जवाहर मार्केट, शनिचरी बाजार के सभी व्यापारीगणों की संयुक्त मीटिंग हुई।
जिसमें संरक्षक के रूप में सर्वसम्मति से पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, राकेश छाबड़ा एवं दुर्ग चेम्बर के भीष्म पितामह के नाम से जाने वाले वर्तमान में चेम्बर के चेयरमैन कैट एवं चेंबर में लगातार सक्रिय हटरी बाजार के पूर्व अध्यक्ष रहे। पवन बडज़ात्या को सर्वसम्मति से पुन: अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। साथ ही महामंत्री जवाहर जैन (तृप्ति), मीडिया प्रभारी, विनय कश्यप। (कॉस्मेटिक), प्रमुख सलाहकार शिवराज राउत, ज्ञानेश्वर ताम्रकार पप्पू छाबड़ा, गुरमुख गोदवानी, उपाध्यक्ष, चेतन जैन, गोलू भंडारी, संतोष पटवा, पवन झामानी, मंत्री शेख महमूद, राकेश महोबिया, हरीश पटवा, रवि पाटनी, नरेश कुकरेजा चुने गए।
संयुक्त बाजार से कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति आगामी दिनों में की जावेगी। बाजार के 100 से भी अधिक व्यापारियों ने बाजार के हितों के मुद्दों पर सर्वसम्मति से आपसी एकता एवं सामंजस्य रखते हुए बाजार में प्रशासन की लापरवाही एवं अवैध रूप से बाजार के दुकानों की बढ़ाई जा रही मूल्य वृद्धि एवं किराए के खिलाफ कड़े प्रदर्शन की कार्यवाही का संकल्प लिया गया।
जल्द ही सभी जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर से मिलकर संयुक्त बाजार में व्यवस्था, अनियमितता एवं निरंकुश अफसरशाही के खिलाफ अपनी बात को रखने का निर्णय लिया।
पहली बार ऐसा हुआ है कि बाजार क्षेत्र के लिये एक संयुक्त व्यापारी संघ का माहौल तैयार हुआ, जिससे व्यापारियों में उत्साह का संचार है।चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं कैट ने व्यापारियों की एकता एवं टीम के गठन पर खुशी जाहिर की है एवं व्यापारियों के होने वाले हर तकलीफ में उनके साथ खड़े रहकर उन्हें हमेशा मदद देने का वादा भी किया है।
पवन बडज़ात्या जी के निर्देश में जल्द ही अधिक से अधिक व्यापारियों ने कैट एवं चेंबर के आजीवन सदस्य के रूप में जुडऩे की रुचि भी जाहिर की है। हटरी बाजार न्यू मार्केट के अध्यक्ष पवन जी बडज़ात्या महामन्त्री जवाहर जैन (तृप्ति) एवं समस्त टीम को छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रिज के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे, प्रदेश मंत्री अशोक राठी, कुलदीप सिंग, दुर्ग इकाई अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा, कैट दुर्ग इकाई अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरानी, दुर्ग महिला इकाई अध्यक्ष पायल जैन, युवा चेम्बर अध्यक्ष रवि केवलतानी सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।