दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 9 मार्च। भिलाई नगर निगम वार्ड 31 की भाजपा पार्षद प्रियंका भोला साहू ने महिला दिवस के अवसर पर मदर टैरेसा नगर पार्षद कार्यलय केम्प मंडल में निवासरत दो सौ मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर सम्मान किया।
पार्षद प्रियंका साहू ने कहा कि आप ने अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व करने हमें चुना है, हमने अपने वार्ड की जनता से एक वादा किया था कि इस वार्ड में पानी टंकी के पास सीसी टीवी कैमरा लगवाया जाएगा, क्योंकि इस क्षेत्र की जनता असामाजिक तत्व के लोगों से बहुत परेशान थीं, आये दिन जुवा शराब पीने वालों का झुंड लगा रहता था, नशे का कारोबार भी किया जाता था ।
भोला साहू ने कहा कि हम हमेशा जुआ-सट्टा और नशे के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और हमने जो सीसीटीवी कैमरा लगा है, उससे निगरानी करते रहेंगे। आज हमने हमारे वार्ड की जनता के साथ इसकी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। वार्ड की जनता की सुरक्षा करना और असमाजिक तत्वों को रोकना हमारा काम है। मितानिन बहनों का सम्मान करते हुए अत्यन्त ख़ुशी हो रही है कि उनका सम्मान करने का हमें अवसर मिला। जब भी किसी के यहां कोई भी डिलीवरी हो या कोई भी तकलीफ होती है न दिन देखती है न रात, तुरंत हॉस्पिटल लेकर दौड़ती हैं। हमारे क्षेत्र की मितानिन बहनों का ये सम्मान कुछ नहीं है, हमें गर्व महसूस होता है कि हमारे बीच हमारी मितानिन बहनों हमेशा रहती हैं।