दुर्ग

अम्बेडकर की जयंती मनाने बैठक
07-Mar-2022 6:42 PM
अम्बेडकर की जयंती मनाने बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 मार्च।  डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की 131 वी जयंती समारोह भव्य रुप से मनाने के लिए बुद्ध विहार शंकर नगर दुर्ग में समिति की बैठक आहुत की गई।  जिसमें समिति के सदस्यों ने सर्व सम्मति से  डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की 131 वी जयंती समारोह भव्य रुप से मनाया जायेगा। 13 मार्च को दुर्ग शहर के सभी सामाजिक संगठनो की बैठक आहूत की जायेगी।

दुर्ग शहर के सभी सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी गणो से निवेदन है कि 13 मार्च की शाम 4 बजे बुद्ध विहार शंकर नगर दुर्ग उपस्थित होकर भव्य आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे।


अन्य पोस्ट