‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अगस्त। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में रिसर्च एण्ड पब्लिकेशन इथिक्स विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार-सह-कार्यशाला का आयोजन 25 से 26 अगस्त तक किया जा रहा है। सेमीनार के पहले दिन उद्घाटन सत्र और तकनीकी सत्र आयोजित किये गये।
सेमिनार में मु य वक्ता के रूप में जिजांग विश्वविद्यालय, चीन के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एण्ड बायोटेक्नोलॉजी के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर एग्रीकल्चरल साइंस में रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. रामासामी राजेश कुमार उपस्थित थे। डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि भारत की पहचान स्पेस रिसर्च, आई.टी सेक्टर, साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी इत्यादि क्षेत्रों में शोध के कारण पूरे विश्व में बनी है।
उन्होंने कहा कि कोई भी संस्थान अपने अधोसंरचना, बिल्डिंग इत्यादि के कारण नहीं पहचाना जाता बल्कि वहां शोध किस स्तर का हो रहा है उससे उसकी पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधनों की कमी नहीं है, यहां शोध के लिए अनुकूल वातावरण है। रिसर्च इथिक्स पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शोध में रिसर्च इथिक्स का बहुत महत्व है। वर्तमान समय में प्लेगरिज्म एक बहुत गंभीर समस्या है। शोधार्थियों को इससे बचना चाहिए।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर ने अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगोष्ठी के परिणाम निश्चित तौर पर लाभदायक होंगे। कुलपति डॉ. एच.के. पाठक ने कहा कि बहुत ही प्रासंगिक विषय पर इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, इससे शोधार्थियों को अपने शोध में मदद मिलेगी। कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने कहा कि शोध में नैतिकता पहली शर्त है इसके बिना शोध का कोई महत्व नहीं है।
आरंभ में विधि संकाय के डीन डॉ. के.के. दलाई ने अतिथियों का स्वागत एवं सेमिनार विषय प्रवर्तन किया। डीन अकादमिक प्रो. आलोक भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जुलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. समन सिद्धिकी ने किया।
इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन समिति में डॉ. निधी वर्मा, डॉ. नम्रता गेन, डॉ. समन सिद्धिकी, डॉ. एम. आराधना बारा, डॉ. रूचि सक्सेना, डॉ. जिज्ञासा पांडेय, डॉ. वन्दना श्रीवास, डॉ. नीरजा सहस्रबुद्धे, डॉ. भावना जंग्घेल, डॉ. स्मृति खारा, डॉ. संचिता चटर्जी, डॉ. हितेन्द्र लाउरे शामिल हैं।
इस अवसर पर डॉ. मुकेश कुमार राय, डॉ. गुरु सरन लाल, डॉ. मनोज घोष, डॉ. रोहित कुमार वर्मा, डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम, डॉ. ललित पी. भईया, डॉ. उदय अड़ाउ, डॉ. प्रशान्त कुमार सहित बड़ी सं या में प्राध्यापकगण, शोधार्थी, प्रतिभागी और बड़ी सं या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।