दुर्ग

कर्मचारी हड़ताल जारी सरकारी काम ठप
26-Aug-2022 3:58 PM
कर्मचारी हड़ताल जारी सरकारी काम ठप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अगस्त।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आह्वान पर दो सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त से प्रांरभ हुई अनिश्चितकालीन हडताल का चौथे दिन जिसमें कर्मचारी अधिकारियों ने भारी सं या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने में अपना अपना योगदान दिया।

महामंत्री अनिल सिंह ने प्रमुख दो सूत्रीय मांग केन्द्र के समान मु यमंत्री से देय तिथिी, महंगाई भत्ता साथ ही सातवे वेतनमान अनुसार गहभाड़ा भत्ता का आर्शीवाद देने का अनुरोध करते किया।
अनिश्चित कालीन हडताल के चौथे दिवस निगम के सामने मु य मंच में  जिसमे देशभक्ति गीतों के माध्यम से हडताली साथियों ने मांगो का संदेश दिए। आगामी समय में संकल्पवान होकर अपनी मांगो के प्रति डटे रहने का दृढ निश्चय को दृष्टिगत किया गया है।
अनिश्तिकालीन हडताल के चौथे दिवस भी निगम के समस्त साथियो ने प्रमुख दो सूत्रीय मांग को लेकर अपनी हृदय की आवाज को सुन कर फेडरेशन के साथ सहयोग हेतु भारी सं या के साथ शामिल हुए।

हड़ताल के तीसरे दिवस अनिश्चित कालीन हडताल में फेडरेशन के आव्हान पर 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान को लेकर आज भी कर्मचारी अधिकारियों को अनिश्चितकालीन आंदोलन नगर पालिक निगम गेट के सामने आंदोलन का चौथे दिन भी बैठे स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, अध्यक्ष शिव शर्मा व महामंत्री अनिल सिंह, सहायक अभियंता आरके जैन, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, सहायक अभियंता आरके पालिया, उपअभियंता गिरीश दीवान, लेखाधिकारी राजकमल बोरकर, उपअभियंता विनोद मांझी, पंकज साहू, संजय सोनकर, भीम निषाद सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे।

नगर निगम कर्मचारी व अधिकारी ने हड़ताली साथी भारी सं या में उपस्थित होकर राज्य शासन के हठधर्मिता व दो सूत्रीय मांग को लेकर आदोंलन को तेज करने का संकल्प लेते हुए मांग पूरा होने तक हडताल रहेगा।


अन्य पोस्ट