दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अगस्त। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जिला चिकित्सालय से पटेल चौंक तक जागरूकता रैली निकली गई । रैली को सीए एचओ डॉ जेपी मेश्राम ने हरी झंडी दिखा रवाना की। लोगों को जागरूकता का सन्देश देने जिला चिकित्सालय के अरुण सिंह, लक्ष्मीकांत घोटे, रवि ताम्रकार, धनीराम ठाकुर, खिलावन चंद्राकर, सत्येंद्र गुप्ता, हरिशंकर साहू, विष्णु साहू, कुमार जॉनी साहू ने अपने नेत्रदान की घोषणा की।
जागरूकता रैली में सिविल सर्जन योगेश शर्मा, छग प्रदेश स्वस्थ कर्मचारी संघ अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, डॉ अल्पना मीणा, कार्यक्रम अधिकारी अजय नायक, अरुण सिंह, डॉ संगीता भाटिया, डॉ कोसरिया, वीएस राव, माया लहरे, वर्षा बंजारे, मुकेश शर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली में नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से राज आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, रितेश जैन, राजेश परख, सुररेश जैन शामिल हुए।
डॉ जेपी मेश्राम ने सर्वाधिक नेत्रदान करवा चुकी संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा नेत्रदान जागरूकता अभियान की तारीफ की कहा भविष्य में हमें जन जन तक नेत्रदान जागरूकता सन्देश पहुँचाना है। नेत्रदान अभियान हेतु हर स भव मदद संस्था को की जाएगी। छग प्रदेश स्वस्थ कर्मचारी संघ अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने कहा 36वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 27 अगस्त से 8 सितंबर तक पूरे देश में मनाया जाता है। इसके तहत हम नेत्रदान हेतु जन जागरूकता का सन्देश आम लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे। नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने नेत्रदान हेतु सहयोग करने जिला चिकित्सालय के स्टाफ को धन्यवाद दिया।