दुर्ग
भिलाई नगर, 26 अगस्त। स्मृति चौकी क्षेत्र में जुनवानी रोड पर एक्टीवा सवार सेल्समैन को कार ने ठोकर मार दी जिससे उसके कंधे में चोट आई है और एक्टीवा क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि कल शाम पौने 7 बजे मिल्क कंपनी के सेल्समैन सुरेंद्र यादव (34 वर्ष) सूर्या माल चौक जुनवानी स्थित यश डेली नीड्स में आर्डर लेने अपनी एक्टीवा क्रमांक सीजी 07 बीजेड 1856 से गए और आर्डर लेने के बाद जैसे ही अपने एक्टीवा से लौटने लगे तभी चौराहे पर कार क्रमांक सीजी 07-1407 के चालक ने कार को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक्टीवा को ठोकर मार दी। सुरेंद्र वाहन समेत गिर पड़े। उनके बांए कंधे पर चोट आयी और एक्टीवा भी क्षतिग्रस्त हो गयी। सुरेंद्र को इलाज के लिए तत्काल शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी ले जाया गया। सुरेंद्र की रिपोर्ट पर उक्त कार के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।