‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 4 अप्रैल। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात कलश शोभायात्रा निकालकर की गई। तत्पश्चात कृष्ण -कर्मा की आरती पूजा की गई।
इस मौके पर समाज के प्रतिभावान छात्र -छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन करने वालों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर समाज के महिलाओं एवं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शिक्षा प्रद प्रहसन प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा भक्त माता कर्मा ने अपने त्याग और तपस्या से साहू समाज का उद्धार किया। समाज को संगठित करने भक्त माता कर्मा को अपने आत्मा में बसाना होगा। साहू समाज ग्रामीण इकाई से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक माता कर्मा की जयंती मना कर सामाजिक एकता का बोध कराते है। जब अन्य समाज में सामाजिक संगठन की बात आती है तब वे लोग भी साहू समाज का अनुसरण करते है।
जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा समाज में युवाओं को जोडऩा होगा। समाज से युवाओं को संस्कार और संस्कृति दोनो मिलता है। परिवार में संस्कार की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। बच्चों की प्रथम गुरु माँ है।
माताओं के सम्मान में साहू समाज द्वारा विधवा माताओं को हर शुभ कार्य मे शामिल किये जाने का निर्णय लिए है। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिये जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवा रहे है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दे रहे है। समाज को मजबूत बनाने परिवार को मजबूत बनाना होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने ग्राम गातापार में 21 एवं 22 अप्रैल को आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह में विवाह योग्य जोड़ा का पंजीयन करवाने की अपील किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर,जिला प्रतिनिधि गंगादीन साहू, महासचिव खेमलाल साहू,उपाध्यक्ष डॉ.गुलाब साहू, सरिता साहू, सरपंच जवाहर लाल चंद्राकर, धनराज साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टेस राम साहू, रविशंकर साहू,डुलेश्वर साहू, पूर्व कोषाध्यक्ष महेंद्र साहू, महिला संयोजिका कमलेश्वरी साहू, युवा प्रकोष्ट संयोजक गोपेश साहू ने भी सामाजिक सन्देश दिया।
कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर साहू ने एवं आभार प्रदर्शन कौशल बनपेला ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से किशन हिरवानी, भीखम साहू, संतोष साहू, पंकज चंद्राकर, कृष्ण कुमार साहू, शशिभूषण साहू, विमला साहू, उषा साहू, अर्जुन गजपाल, केंवरा साहू, हेमलता साहू, होमिन साहू, नरेश साहू,विनोद साहू, बलराम साहू, सोहन साहू, पूना राम साहू, उदय राम साहू, तोरण साहू, खोमलाल साहू, इंद्राणी साहू, भोलाराम साहू, दयानंद साहू, जितेंद्र गजपाल, सालिक साहू, बाबूलाल साहू, दानिराम सोनबोइर, महेंद्र साहू, घासीराम साहू, रेखराम साहू, जागेश्वरी साहू, सुलेन साहू, नंद साहू, दिनेश साहू,दरबारी साहू, धन्नू साहू,तारण साहू,गिरधर साहू, बुलाकी साहू, भुलेश्वरी साहू,लोकेश्वर साहू,देवेंद्र साहू,जैनेंद्र गंजीर, द्वारिका साहू, गरीबदास साहू, देवकी साहू, प्रमोद साहू, प्रतिभा साहू,टिकेश साहू, मधु साहू, डिलेश्वर साहू, दिलीप साहू, प्रेमलता साहू, तिलेश्वरी साहू, संतोषी साहू सहित 20 इकाई के पदधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।