दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 अप्रैल। दुर्ग भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के बैनर तले आयोजित भक्ति संध्या में बीकानेर से आए युवा भजन सम्राट पिंटू स्वामी ने रात 2 बजे तक भक्ति संध्या में शानदार समा बांधा देर रात्रि तक उनकी भक्ति में लोग डूबे हुए थे। भगवान महावीर के जीवन दर्शन भक्ति से पिंटू स्वामी ने लोगों का दिल जीत लिया।
पिंटू स्वामी ने कहा भले ही मैं जैन कुल में पैदा नहीं हुआ हूं लेकिन पिछले 8 वर्षों से मंडोली के दादा गुरुदेव की कृपा दृष्टि से आज मैं जैन बन गया हूं।
मैं धर्म से जैन नहीं पर कर्म से जैन हूं, और छत्तीसगढ़ की जनता ने खासकर दुर्ग शहर में जो मुझे मान सम्मान दिया है। जीवन पर्यंत में उनका हमेशा ऋणी रहूंगा एक से बढक़र एक भजनों की शानदार प्रस्तुति से महिलाएं युवक-युवतियां गीत संगीत में झूमने में मजगुल रहे और पता ही ना चला कि कब 2 बज गई जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने पिंटू स्वामी का जैन ध्वजा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया से अभिनंदन किया। पिंटू स्वामी की भक्ति सुनने बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से लोग दुर्ग आए थे।
3 अप्रैल को सुबह 6 बजे गया नगर दुर्ग से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। सदर मंदिर, दिगंबर मंदिर, जवाहर चौक, पटेल चौक, महावीर कॉलोनी, ऋषभ नगर मंदिर होते हुए जैनम हाइट्स में प्रभात फेरी का समापन हुआ। बड़ी संख्या में जैन समाज के महिलाएं पुरुष भगवान महावीर के जयकारे के साथ अहिंसा रैली का आगाज किया।
वीर वंदना भक्ति गीत स्पर्धा
शहर के स्थानीय मंडलों द्वारा पुरानी गंज मंडी प्रांगण में वीर वंदना नामक भक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित है, जिसमें जैन समाज के प्रमुख मंडल इस भक्ति गीत प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और रात्रि 12 बजे भगवान महावीर की महा आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ।