दुर्ग

पुनारद जोशी ने देहदान की घोषणा की
04-Apr-2023 2:55 PM
पुनारद जोशी ने देहदान की घोषणा की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 अप्रैल। पुनारद जोशी ने कहा रूढि़वादी सोच को तोडऩे के लिए वो अपना देहदान कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने पूरे परिवार के सदस्य पत्नी हीरो बाई, पुत्र मनहोर दास, पुत्री तोसवंती, टिकेंद्र, नीतू, भूमिका जोशी सबको एकत्र कर सबकी सहमति से सबके सामने देहदान की घोषणा की।

राजेश पारख ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में अब जागरूकता लगातार बढ़ रही है। हमारी संस्था के सदस्यों की मेहनत व जागरूकता अभियान का परिणाम है भविष्य में इस अभियान के और सकारात्मक परिणाम आएंगे। 

हरमन दुलई ने कहा यह देख कर आश्चर्य होता है कि जब शहरी क्षेत्रों में जहां आज भी लोग नेत्रदान व देहदान के प्रति मानसिकता नहीं बना पाते वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग स्वस्फूर्त सामने आ रहे हैं, जो समाज के लिए शुभ संकेत है।

चुनकट्टा(उतई) निवासी पुनारद् जोशी ने कहा मेरे निधन के बाद मेरा शरीर समाज के हित में कार्य आए तो मेरा जीवन सार्थक हो जाएगा।

पुनारद् जोशी ने समाचार पत्रों में नवदृष्टि फाउंडेशन  के सदस्यों के मोबाईल नंबर पढ़ देहदान हेतु सम्पर्क किया।

सुरेश जैन ने कहा यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9300673279 / 8839324601  नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है।

 नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी,  रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला,  प्रमोद बाघ, सपन जैन, मोहित अग्रवाल, सूरज साहू, चेतन जैन, दयाराम भाई टांक ने पुनारद जोशी के देहदान के निर्णय की सराहना की व जोशी परिवार को साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट