दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अप्रैल। परमात्मा महावीर के नाम जैन समाज की महिलाओं ने आज अपने हाथों में मेहंदी रचाई हर्ष और उल्लास के वातावरण में जैन समाज के महिलाओं ने इस आयोजन में जबरदस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
मनोहर महिला मंडल के सदस्यों के सहयोग से शनिवार की दोपहर ढाई बजे मेहंदी मांझी का सांस्कृतिक आयोजन बेहद सफल रहा। श्रमण संघ महिला मंडल पाश्र्वनाथ बहू मंडल खतरगक्ष महिला मंडल कुमारी रीती सांखला यशस्वी ग्रुप महिला मंडल ऋषभ देव महिला मंडल वीर मंडल ग्रीन सिटी आदेश्वर महिला मंडल जैनत्व महिला मंडल ने नित्य एवं गीत संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी जैन समाज की महिलाओं ने इस आयोजन में जबरदस्त अपनी उपस्थिति प्रदान की।
महिलाओं के हाथ में मेहंदी मांडने वाली सहयोगी सखियों का जन्म कल्याणक महोत्सव ने मनोहर महिला मंडल की ओर से मोमेंट तो देकर अभिनंदन किया।
जन्म महोत्सव के अवसर पर अभिजीत पारख के मार्गदर्शन में नव दृष्टि परिवार के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन गंजपारा स्थित अंजलि मेडिकल हॉल में किया गया, लगभग 131 एवं जिला चिकित्सालय परिसर में 15 यूनिट ब्लड डोनेशन दिया गया।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर कराने वाले एवं से वह अभी डॉक्टर एवं सहयोगी साथियों का जैन पचरंगी दुपट्टे से अभिनंदन करते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार ज्ञापित किया। आज रात्रि जैन समाज के लोग पिंटू स्वामी की भक्ति में डूबेंगे। पुरानी गंज मंडी के प्रांगण में आयोजित भक्ति संध्या में बिकानेर से पिंटू स्वामी महावीर स्वामी की भक्ति का आनंद दुर्ग नगर के लोगों ने लिया।