दुर्ग

ठेठवार समाज के वार्षिक अधिवेशन में जुटे समाज के लोग
04-Apr-2023 3:09 PM
ठेठवार समाज के वार्षिक अधिवेशन  में जुटे समाज के लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 अप्रैल। जिला यादव ठेठवार समाज दुर्ग नगर का वार्षिक अधिवेशन,पारिवारिक मिलन व स मान समारोह  गोंडवाना भवन सिविल लाइन दुर्ग में हुआ इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे इसमें पहुंचे अतिथियों व समाज प्रमुखों ने सामाजिक एकता पर जोर दिया।

इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं समाज के होनहार विद्यार्थियों, डॉक्टरो, पुलिस, वरिष्ठजनों को पौधा, श्रीफल व गमछा भेंटकर स मानित किया गया। मुख्यातिथि  सांसद विजय बघेल ने समाजिक संगठन के मजबूती के लिए समाज में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया।

विशिष्ट महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयोजन की सराहना की सभापति राजेश यादव ने समाज के लोगों के शैक्षणिक व आर्थिक विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। छग स्काऊट गाइड के पूर्व आयुक्त गजेन्द्र यादव यादव समाज के गौरवशाली इतिहास को सामने रखते हुए कहा कि अराध्य भगवान श्री कृष्ण के भक्त पूरे विश्व भर में जिनके हम वंशज है। उन्होंने समाज के इस गौरव को बनाए रखने की बात की दुर्ग राज ठेठवार समाज के राज अध्यक्ष नंदझरोखा यादव सफल आयोजन पर समाज के लोगों को बधाई दी। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद यादव व प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  ललिता यादव समाज में युवाओं व महिलाओं की भागीदारी पर बात रखते कहा कि समाज के लोग अब जागरूक व संगठित हो रहे हैं।

इस दौरान चंदूलाल चंद्राकर, पत्रकारिता राज्य अलंकरण से स मानित रोमशंकर यादव, युवा प्रकोष्ठ महासचिव नरोत्तम यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एल्ड्ररमैन मनीष यादव, महेश यादव, पार्षद विधि यादव, बबीता गुड्डू यादव, जीत हेमचंद यादव, मुकेश यादव, राष्ट्रपति पुरस्कृत कलीराम यादव यादव मौजूद थे।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना से हुई। कार्यक्रम का संचालन अनिकेत यादव व आभार प्रदर्शन समाज के जिला अध्यक्ष गोविन्दा यादव ने किया। इस दौरान राधेलाल यादव, श्रीकांत यादव, महेश ठेठवार, पुनीत यादव, आशीष यादव, सविता यादव, सरोज यदु, वसुंधरा यादव, पुष्पा यादव, हेमलता यादव, गोमती यादव, पावर्ती यादव, शीला यादव, शिखा यादव, शिवानी यादव,जयेन्द्र, मोहन यादव, ऋषि यादव, सुरेश यादव, अविनाश यादव  सहित बड़ी संख्या में यादव ठेठवार समाज के लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट