‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 जुलाई। दुर्ग जिला ग्रामीण व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को राजेन्द्र पार्क चौक दुर्ग में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र समुदाय के समर्थन में चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े जाने तथा कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि देशभर में छात्र-छात्राएं लगातार निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज़ सुनने के बजाय दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों और भविष्य को लेकर गहरी निराशा के बीच देश के विभिन्न हिस्सों से छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है।
उन्होंने कहा कि वहीं नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनेक सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया गया। जो कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है जिसकी वे कड़ी निंदा करते है।
उन्होंने कहा की दस वर्षों में देश मे 152 बार पेपर लीक हुआ है लेकिन सजा किसी को नही मिला। इस घटना से देश के 7.5 करोड़ स्टूडेंट और उनके परिवार प्रभावित हुए। दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि छात्रों के भविष्य की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं की आवाज़ को दबाने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
दुर्ग में जब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने पहुंचे, तब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प एवं धक्का-मुक्की भी हुई और कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर डटे रहे पुतला दहन पश्चात कांग्रेसजनों ने राजेन्द्र पार्क चौक से संविधान चौक तक कैंडल मार्च निकालकर जगदलपुर की होनहार छात्रा स्व हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान राजीव गुप्ता, आर एन वर्मा, शमशीर कुरैशी, संजय कोहले, लक्ष्मी साहू, रायसिंह धीकोला, जामवंत गजपाल, अय्यूब खान, हरीश ठाकुर, राम सुर्यवंशी, ज्वाला साहू, अरुण साहू, अघनु पाल, श्रवण साहू, देवेंद्र देशमुख, शिवकुमार वर्मा, कमलेश साहू, संतोष बाफना, योगिता चंद्राकर, दुर्गा गजभे, संगीता ठाकुर, उषा सोने, नागमणि साहू, पोषण साहू, अल्ताफ अहमद, आनंद कपूर ताम्रकार, अजय शर्मा, गुरदीप सिंह भाटिया, अनूप वर्मा, संगीत सोरी, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, धर्मेंद्र बंजारे, जितेंद्र वर्मा, प्रेमलता साहू, हेमा साहू, नीकिता मिलिंद, युगल साहू, अरुण गौतम, गजानंद साहू, वीरेंद्र साहू, अली असगर, डब्बू दिल्लीवार, सुनीत घोष, पालेश्वर ठाकुर, श्यामाचरण मनहर, जयप्रकाश साहू, स्नेहा डहरिया, धरम बर्रे, मोहित वालदे, अभिनव बघेल, हिमांशु शर्मा, सचिन पाटने, दुखवा मरार, मनीष बघेल, नासिर खोखर, देवश्री साहू, विजयंत पटेल, आयुष शर्मा, शिशिर कांत कसार, हिमांशु शर्मा, आदित्य नारंग, विमल यादव, रवी कोरिया सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।