‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जुलाई। श्रीराम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा चोरी व कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदर्शन किया इस दौरान श्रीराम मंदिर पहुँच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्य की विजय एवं दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई का कामना की।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के संयुक्त नेतृत्व में हुआ। कांग्रेसजन पहले राजीव भवन, दुर्ग में एकत्रित हुए, जहाँ से विरोध मार्च प्रारंभ होकर चंडी मंदिर, इंदिरा मार्केट होते हुए पाँच कंडील स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचा। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के समक्ष प्रार्थना कर सत्य की विजय एवं दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई की कामना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और वहाँ चढ़ावे से जुड़ी चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के पूरे मामले की जांच किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त होकर होनी चाहिए। दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अस्वीकार्य है।
इस दौरान प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, संजय कोहले, राय सिंह ढिकोला, अजय शर्मा, पोषण साहू, संजय बतरा, प्रेमलता साहू, अल्ताफ अहमद, आनंद कपूर ताम्रकार, पालेशर ठाकुर, कल्याण सिंह साहू, दिलेश्वर साहू, घनश्याम गजपाल, देवराज चतुर्वेदी, सोहन जोशी, जयप्रकाश साहू, मोहित, अभिनव बघेल, श्यामचरण मनहर प्रवीण, हिमांशु शर्मा, सुमित नारंग, सुनीत घोष, दुष्यंत देवांगन, लिखन साहू, विजेंद्र भारद्वाज, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, ममता गुप्ता, हिमांशु शर्मा, प्रीतम देशमुख, संजय सिंह, राहुल शर्मा, मनीष सोनवानी, आयुष शर्मा, चिराग शर्मा, मीणा पाल, माहेश्वरी ठाकुर, संजय सिंह मौजूद थे।