दुर्ग

​दुर्ग सेंट्रल जेल में दमा पीडि़त कैदी की मौत
23-Jul-2026 3:52 PM
​दुर्ग सेंट्रल जेल में दमा पीडि़त कैदी की मौत

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

भिलाई नगर, 23 जुलाई। दुर्ग केंद्रीय जेल से एक कैदी की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल के कारावास की सजा काट रहे 68 वर्षीय कैदी गजानंद राव की कल शाम अचानक स्वास्थ्य बिगडऩे से मौत हो गई।

जेल अधीक्षक मनीष सांभाकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक गजानंद राव पिता गणपत राव को 11 जून से दुर्ग सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया था। बुधवार की शाम लगभग पौने 6 बजे कैदी अपने सेल में मौजूद था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। जेल कर्मचारियों ने स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल प्रशासन के मुताबिक, गजानंद राव लंबे समय से दमा की बीमारी से ग्रसित था। प्राथमिक जांच में मौत की वजह बीमारी से जुड़ी जटिलताओं को माना जा रहा है।


अन्य पोस्ट