दुर्ग

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
22-Jul-2026 4:01 PM
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

दुर्ग, 22 जुलाई। दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में हुई युवक की मौत के बाद उतई पुलिस ने मर्ग पंचनामा के दौरान परिजन एवं गवाहों के कथन के बाद मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस ने बताया कि 26 मई को बीएसपी प्लांट से मजदूरी काम करके अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा सी जी 07 जेई 6396 को चलाते हुए मृतक संजय शेडे अपने घर ग्राम धौंराभाठा आ रहा था। रात में ग्राम पतोरा और खोपली नहर रोड के बीच मुर्गी फार्म हाउस के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही वाहन मोटरसाइकिल सीजी 07 सी एच 3794 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए संजय शेडे की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इससे संजय के सिर पर गहरी चोट आई थी। उसे इलाज के लिए तुरंत उतई अस्पताल ले जाया गया था, वहां से उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया था।

 चेक करने पर डॉक्टर रहने से मृत घोषित कर दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट