‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 दिसंबर। छग चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा भव्य व्यापार मेला महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। व्यापार की नई उड़ान, संभावनाओं का आसमान इस नए संदेश के साथ इस कार्यक्रम का आगाज किया। मंगलवार को लॉन्चिंग कार्यक्रम में चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लाल पर्दा उठाकर पोस्टर विमोचन किया।
इस विमोचन में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंग(छोटू), बी एन आई चेप्टर हेड भूपेंद्र कुमार नेमा, नरेश जसवानी, महिला चेम्बर अध्यक्ष सरोजनी पाणिग्रही व अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
व्यापार महोत्सव 2025 के कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने बताया कि यह छतीसगढ़ का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर 16 से 19 जनवरी 2025 को रॉयल क्रिस्टल गार्डन भिलाई क्लब के पास सिविक सेंटर भिलाई में होने जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में चार दिनों में 1 लाख लोग इस व्यापार मेले में शामिल होंगे ऐसी तैयारी हम कर रहे है। भिलाई शहर के 250 प्रतिष्ठित दुकानों में आमत्रण कार्ड वितरित किये जायेंगे। हर आमंत्रण कार्ड लेकर इस मेले में आने वाले दर्शक को गिफ्ट दिया जाएगा।
महामंत्री अजय भसीन ने व्यापार महोत्सव 2025 के विषय मे जानकारी दी कि प्रतिदिन व्यापारियों को अपग्रेड करने कार्यशालाए आयोजित की जाएगी। कार्यशाला पर प्रकाश डालते हुए बताया कि युवा ऊर्जा की नई दिशा स्टार्ट अप बिजनेस व आत्मनिर्भर भारत सशक्तिकरण पर कार्यशाला व्यापार में पीढ़ी अन्तराल (आज की पीढ़ी का आभिवादन करे और मिलकर दोनों पीढ़ी विकसित भारत के लिए राष्ट्र निर्माण में योगदान दे) व्यापार में डिजिटल क्रांति सोशल मीडिया का प्रयोग कर व्यापार वृद्धि पर कार्यशाला हर प्रकार के व्यापार (रिटेल, होलसेल, डीलर व उद्योग) आज की जरुरत है।
महिला की दोहरी भूमिका (व्यवसाय व परिवार का सामंजस्य बनाते हुए परिवार, समाज व राष्ट्र को मजबूत बनाने पर चर्चा विकसित भारत के लिए आज के व्यापार में महिलाओं का योगदान व्यापार वृद्धि के लिए बैंकिंग के आलावा नए वित्तीय विकल्प पर विशेष जानकारी दी जाएगी। प्रतिदिन शाम 7 बजे से 11 बजे रंगारंग मनोरंजक कार्यक्रम होंगे।
3.5 एकड़ क्षेत्र में हो रहे इस व्यापार मेले में 150 से भी ज्यादा स्टाल सज रहे है। जिसमें सभी ट्रेड के स्टाल ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। निशुल्क पार्किंग नि:शुल्क प्रवेश के साथ तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी है। व्यापार महोत्सव 2025 का पूरा कार्यक्रम प्रभारी (इवेंट कॉर्डिनेटर) अनिल जोतसिंघानी व शंकर सचदेव नियुक्त किये गए।
स्टाल बुकिंग टीम में मनोहर कृष्णानी,मनोज बक्तानि,राकेश मल्होत्रा,दिलीप इसरानी, सरमद इमाम, कुलदीप सिंह, राम ओबेरॉय, भोलानाथ, अखराज ओस्तवाल, विकास पांचाल से संपर्क कर सकते है। निमंत्रण वितरण टीम के प्रभार में सुनील मिश्रा व टीम नियुक्त की गई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।