दुर्ग
महापौर पद का आरक्षण 27 के बदले अब 7 को होगा
27-Dec-2024 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर। नगर निगम वर्ष 2024-25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका महापौर के पद का आरक्षण नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण 27 दिसंबर पूर्वान्ह प्रात: 10.30 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर, जिला-रायपुर में होना था, जिसकी तिथि अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर उक्त कार्रवाई 7 जनवरी को पूर्व नियत स्थल एवं समय पर सम्पादित की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे