दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 दिसंबर। हॉस्पिटल सेक्टर में मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ एक नग मोबाइल एवं नगदी रकम 1250 रुपए को बरामद किया है। पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
26 दिसंबर को प्रार्थी सूरज टांडी निवासी बांगला नंबर 4 सर्वेंट क्वार्टर 32 बांगला भिलाई ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 25 दिसंबर की रात को अपनी माता के लिए दवाई लेकर अंबे मेडिकल सेक्टर 9 से वापस घर आ रहा था। तभी हॉस्पिटल सेक्टर सडक़11 के पास आरोपीगण आर सैमुवल, आर सोनू ,जोसवा अब्राहम एवं राजा के द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट कर उसके जैकेट के जेब में रखे मोबाइल एवं नगदी रकम को लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309( 6) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर भिलाई सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में भिलाई नगर निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में लगाई गई थी। पुलिस ने आरोपी आर सैमुवल, आर सोनू ,राजा तथा जोसवा अब्राहम को हॉस्पिटल सेक्टर के पास मार्केट में देखा। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।