बलरामपुर
बलरामपुर,10 जून। राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशानिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश के तहत आईएएस इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने 9 जून को अपरान्ह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्हें प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तुलिका प्रजापति ने जिले के कलेक्टर का प्रभार सौंपा। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी तुलिका प्रजापति एवं जिला कार्यालय के अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नव पदस्थ कलेक्टर श्री सिंह 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।
इसके पूर्व वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बस्तर के पद पर पदस्थ थे। नव पदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। कार्यभार ग्रहरण करने के पश्चात नवपदस्थ कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों का संक्षिप्त परिचय भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.एस. पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर दीपक कुमार निकुंज, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर अजय किशोर लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी संतोष सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।