बलरामपुर

भक्त कर्मा माता जयंती महोत्सव, शोभायात्रा व सामाजिक कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन
12-Apr-2026 10:41 PM
भक्त कर्मा माता जयंती महोत्सव, शोभायात्रा व सामाजिक कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 12 अप्रैल। जिला स्तरीय भक्त कर्मा माता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन रामानुजगंज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए।

इस अवसर पर साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश साहू, संतोष गुप्ता, जिलाध्यक्ष राम सेवक गुप्ता, जिला महामंत्री बंशीधर गुप्ता, चन्द्रभूषण गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, बी.डी. लाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, बुद्धि नारायण गुप्ता, अरुण गुप्ता सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तहत नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। शोभायात्रा के माध्यम से भक्त कर्मा माता के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इसके पश्चात आयोजित सभा में समाज के लोगों ने एकत्र होकर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की तथा समाज की एकता, संगठन और उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी भी कार्यक्रम की विशेषता रही, जिसमें शर्मिला गुप्ता, संगीता गुप्ता, किरण गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, शोभा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, नेहा गुप्ता, रेखा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहयोगी साथियों में पवन गुप्ता, मनोज गुप्ता, विवेक गुप्ता, सुमित गुप्ता, राजू गुप्ता, हरिओम गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, लल्लू गुप्ता सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज को संगठित कर हिंदुत्व संगठन को मजबूत करने की प्रेरणा भी दी गई। अंत में सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


अन्य पोस्ट