सरगुजा

सरगुजा विश्व विजय व सूरजपुर रविन्द्र भारती भाजयुमो के नए जिला अध्यक्ष
13-Apr-2021 9:23 PM
 सरगुजा विश्व विजय व सूरजपुर रविन्द्र भारती भाजयुमो के नए जिला अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 13 अप्रैल। सरगुजा जिला के लिए विश्व विजय सिंह तोमर एवं सूरजपुर रविंद्र भारती को भाजयुमो का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह एंव बाबूलाल अग्रवाल की अनुशंसा पर दोनों को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।विश्व विजय सिंह तोमर युवा नेता में काफी लोकप्रिय हैं।समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके अलावा अपनी सक्रियता से पार्टी को भी काफी प्रभावित किया था जिसके चलते उन्हें जिला अध्यक्ष चुना गया है।

सूरजपुर के नए भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री भारती लंबे समय से भाजयुमो व छात्र राजनीति में अखिल विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे हैं।रविन्द्र भारती सुलझे हुए एवं जुझारू व्यक्तित्व के धनी तथा इन्हें संगठन के विभिन्न पदों में काम करने का अनुभव है।सामाजिक क्षेत्र में लगातार काम करने व अपनी सक्रियता से जिले के युवाओं में अपनी विशिष्ट कार्यशैली को लेकर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।इनकी नियुक्ति से युवाओं में हर्ष का माहौल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news