दन्तेवाड़ा

2 नक्सली लीडरों का समर्पण
12-Apr-2021 9:23 PM
  2 नक्सली लीडरों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 12 अप्रैल।  दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए अभियान को निरंतर सफलता मिल रही हैं इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस अफसरों के समक्ष दो नक्सली लीडरों ने घर वापसी की। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने जानकारी में बताया कि डब्बा पंचायत मिलिशिया कमांडर गंगाराम उर्फ छोटू मोर्चा की उम्र 35 वर्ष ने शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया छोटू पीटीए डब्बा गांव का निवासी है उत्तर नक्सली विभिन्न घटनाओं में नक्सली वारदातों में भागीदार था इनमें सडक़ काटना शासकीय भवन तोडऩा और नक्सली विचारधारा का प्रचार प्रसार मुख्य था उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर राज्य शासन द्वारा 1 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

डीएकेएमएस अध्यक्ष का समर्पण

 इसी कड़ी में डी ए के एम एस सदस्य पांडू मडक़ाम ने भी पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पांडू कटेकल्याण थाना अंतर्गत मुनगा गांव का निवासी है। उक्त नक्सली विभिन्न विध्वंसक गतिविधियों में शामिल था।


अन्य पोस्ट