सुकमा

नक्सल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दीपिका का सम्मान
06-Mar-2021 8:56 PM
नक्सल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दीपिका का सम्मान

छिंदगढ़, 6 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व अधिवक्ता दीपिका शोरी को गुरुवार को वनवासी विकास समिति बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा 4 मार्च को मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन के द्वारा सम्मानित किया गया।

विदित हो कि दीपिका बस्तर संभाग के सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित जिले में लगातार समाजसेवा की दिशा में कार्य कर रही हैं व महिलाओं को उनके कानूनी जानकारी देने व अन्य समाज से जुड़े कार्य करने व ग्रामीणों की आवाज बनकर शासन प्रशासन को जगाने का कार्य कर रही हैं।

दीपिका शोरी के सुकमा  जैसे नक्सल प्रभावित जिले में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु गुरुवार को वनवासी विकास समिति बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित इस मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम में पद्मश्री एवं समाज सेविका फूलबासन के द्वारा  स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल से सम्मान किया गया। दीपिका ने भी पद्मश्री फूलबासन को सुकमा आकर यहाँ की महिलाओं के बीच अपने साथ कार्य कर उन्हें जागरूकता की ओर अग्रसर करने में सहयोग करने का न्योता दिया, तो पद्मश्री फूलबासन ने भी बहुत जल्द सुकमा आने का वादा किया है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news