दन्तेवाड़ा

एक ईनामी सहित 2 नक्सली गिरफ्तार
03-Mar-2021 9:31 PM
 एक ईनामी सहित 2 नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 3 मार्च। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को कामयाबी मिली है। संयुक्त पुलिस बल द्वारा गीदम थाना अंतर्गत एक ईनामी सहित दो नक्सलियों को मंगलवार को हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव के मुताबिक गीदम थाना अंतर्गत पाहुरनार के जंगल में दो व्यक्ति संदिग्ध व्यक्ति नक्सली बैनर लगा रहे थे। इसी दौरान गीदम थाना बल उक्त स्थान पहुंचा। संदिग्ध अवस्था में दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर एक की शिनाख्त सुखो उर्फ सुक्का मंडावी के रूप में हुई। सुखो नक्सली संगठन में डीएकेएमएस अध्यक्ष की भूमिका निभा रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। एक अन्य व्यक्ति की पहचान रमेश पुजारी के रूप में हुई। रमेश डीएकेएमएस उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहा था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news