बस्तर

ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई नेताजी की 125वीं जयंती
23-Jan-2021 9:40 PM
 ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई नेताजी की 125वीं जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बकावंड, 23 जनवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बकावंड के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की 125 वीं जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराम बिसाई के नेतृत्व में मनाई गई।

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराम बिसाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवन शैली पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन के कार्यक्रम पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी  देने के साथ कार्यशैली बनाई गई।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु निषाद,युवा कांग्रेस ब्लॉक संयोजक मोना पाढ़ी,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विमल बिसाई,ब्लॉक महामंत्री नित्या चंद्राकर,बृज श्रीवास्तव,मोहन झाली,विजय गोपाल चंद्राकर,नारायण बघेल, झाडूराम बघेल, चिंगडू बघेल,जयदेव बघेल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news