बस्तर
जगदलपुर, 5 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पार्टी के सक्रिय, अनुभवी एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता तेजपाल शर्मा (रिंकु) को भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
तेजपाल शर्मा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पूर्व में विधानसभा विस्तार अभियान, सोशल मीडिया प्रबंधन, डिजिटल जनसंपर्क एवं संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद और संगठनात्मक अनुभव के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति पर तेजपाल शर्मा (रिंकु) ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
तेजपाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, सोशल मीडिया सयोंजक मिथुल कोठारी, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को डिजिटल मोर्चे पर और अधिक मजबूत करेंगे।
इस नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सभी ने तेजपाल शर्मा (रिंकु) को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में तेजपाल शर्मा की नियुक्ति से भाजपा की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आम जनता तक तेजी और प्रभाव के साथ पहुंचाने में मजबूती मिलेगी। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं को जोडऩे का कार्य किया है।


