रायपुर

मूणत ने समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन
29-Apr-2025 5:41 PM
मूणत ने समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन

साय न विकास पुरूष कहा

रायपुर, 29 अप्रैल। पूर्व मंत्री विधायक राजेश मूणत ने अपने समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया मूणत को  प्रदेशभर से  शुभकामनाएं मिलीं। उन्होंने प्रात: अग्रसेन चौक स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।

दिनभर उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। आम नागरिकों से लेकर भाजपा कार्यकर्ता, नेता, और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,उपमुख्यमंत्री  अरुण साव,उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा  प्रदेश अध्यक्ष श्री  किरण सिंह देव ने  एक्स पोस्ट पर बधाई संदेशों में मूणत को विकास पुरूष बताया।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने निवास पर पहुंचकर मूणत को  शुभकामनाएं दीं।  इनके अलावा श्री मूणत को राज्य के विधायकों, सांसदों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अन्य पोस्ट