रायपुर

वार्डों में पेयजल कार्य कराने सभी जोन को 5-5 लाख
16-Apr-2025 4:54 PM
वार्डों में पेयजल कार्य कराने सभी जोन को 5-5 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अप्रैल।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर वार्डों में  पेयजल सम्बंधित छोटे - छोटे कार्य वार्डों में कराने संधारण मद से  सभी 10 जोनों को 4- 4 लाख  और इसके बाद भी कार्य शेष रहने पर आवश्यक कार्य करवाने 1-1 लाख रूपए अतिरिक्त स्वीकृति किए गए हैं। आदेश  निगम आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया है. यह राशि  चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए दिए गए हैं।  इस मद से पेयजल सम्बन्धी समस्त कार्यों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के लिए  रायपुर उत्तर विधानसभा  अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को नोडल अधिकारी, उपायुक्त डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी को सहायक नोडल अधिकारी, रायपुर पश्चिम विधानसभा अपर आयुक्त  उमाशंकर अग्रवाल को नोडल अधिकारी, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी, रायपुर दक्षिण अपर आयुक्त  पंकज के. शर्मा को नोडल अधिकारी और उपायुक्त रमाकांत साहू को सहायक नोडल अधिकारी,रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र हेतु अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय को नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त एके. हालदार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल और सहायक नोडल अधिकारी विधायकों से समन्वय रखकर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल योजना का क्रियान्वयन कराएंगे।


अन्य पोस्ट