राजनांदगांव

कुष्ठ कर्मचारियों का मिलन सम्मेलन, मप्र-छग के पेंशनर व सेवारत कुष्ठ कर्मचारी हुए शामिल
15-Apr-2025 4:29 PM
कुष्ठ कर्मचारियों का  मिलन सम्मेलन, मप्र-छग के पेंशनर व सेवारत कुष्ठ कर्मचारी हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
डोंगरगढ़/रायपुर,15 अप्रैल।
मप्र छग के पेंशनर व सेवारत कुष्ठ कर्मचारियों का मिलन सम्मेलन डोंगरगढ़ में आयोजित किया गया। इसमें दोनों राज्यों के  200 से अधिक सेवारत,सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए।

प्रथम दिवस मुख्य अतिथि  मनोज अग्रवाल अध्यक्ष, मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट रहे।  श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना की और जरूरत होने पर आवश्यक सहयोग करने का भरोसा दिया।उन्होंने अपने संबोधन में ट्रस्ट द्वारा जन सामान्य के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्य जैसे सर्व सुविधायुक्त 100 बिस्तर हॉस्पिटल, प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना आदि की जानकारी से अवगत कराया।

सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि  विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने  विधान सभा के माध्यम से पेंशनर्स और सेवारत कर्मचारियों की समस्याओ का समाधान करने का विश्वास दिलाया। 

 

सम्मेलन में छग की महिला कर्मचारी नेत्री  जमुना पटेल के नेतृत्व में मातृ शक्ति की भी उपस्थिति रही। जमुना पटेल, श्रीमती सिन्हा, अलका राउत की टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से  अशोक सिंह भोपाल,  रामदास गर्ग सतना, रामकुमार  थवाईत जांजगीर चांपा, नेहरू शर्मा दुर्ग, वीरेन्द्र नामदेव रायपुर,विजय परसाई बैतूल, सी एस गायकवाड़ रायपुर, सी आर साहा रायपुर, जी के कल्चुरी राजनांदगांव ने संबोधित किया । मंच संचालन प्रमोद तिवारी महासमुंद आभार प्रदर्शन अविनाश शर्मा बिलासपुर ने किया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news