राजनांदगांव

दुर्ग को हराकर जिला हॉकी संघ राजनांदगांव सेमीफाइनल में
13-Feb-2026 4:17 PM
दुर्ग को हराकर जिला हॉकी संघ राजनांदगांव सेमीफाइनल में

राजनांदगांव, 13 फरवरी। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति यूथ कप 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है । जिसके तहत आज 4 क्वाटर फाइनल मैच खेला गया।  इसी कड़ी में चौथा क्वाटर फाइनल मैच जिला हॉकी संघ राजनांदगांव विरुद्ध हॉकी दुर्ग के मध्य खेला गया जिसमें राजनांदगांव ने एक आसान जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हॉकी राजनांदगांव शुरुवाती समय से दुर्ग के ऊपर दबाव बनाते हुए मैच के 3रे मिनट में करन साहू ने गोल करके टीम के लिए 1.0 से बढ़त बनाई। इसके बाद लगातार मैच के 10वें 16वें और 28वें मिनट में करन साहू ने लगातार गोल करते हुए अपने टीम को एक आसान जीत दिलाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया।

और प्लेयर आफ़  द मैच का खिताब अपने नाम किया वही दुर्ग 1 ही गोल कर पाई। टीम की इस उपलब्धि पर फिरोज अंसारी अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, शिवनारायण धकेता, सचिव जिला हॉकी संघ नीलम जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया,  भूषण,,साव, प्रकाश सांखला, ज्ञानचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा,  आशा थॉमस, प्रिंस भाटिया, मृणाल चौबे, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, छोटे लाल रामटेके,  अनुराज श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, दीपक यादव, चंदन भारतद्वाज,  शिवा चौबे, भागवत यादव, महेंद्र सिंह, गुणवंत पटेल, दिग्विजय श्रीवास्तव, शब्बीर हैदरी, खुशाल यादव, अशोक देवांगन, सचिन खोबरागड़े,  योगेश द्विवेदी, संजू पटेल, आशीष सिन्हा, अशोक नागवंशी, लक्ष्मण यादव, महबूब शरीफ, सुरेंद्र साहू, मुकेश जायसवाल, योगेश द्विवेदी, जावेद खान, ने शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट