राजनांदगांव
संतोष विधायक प्रतिनिधि नियुक्त
13-Feb-2026 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 फरवरी। जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के अनुभवी नेता संतोष अग्रवाल को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। ह
अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर सभी विभागों की बैठकों मेें शामिल होने के लिए अधिकृत होंगे। अग्रवाल भाजपा के कई प्रमुख ओहदे में रहे। वह राजगामी संपदा के अध्यक्ष के अलावा भाजपा के जिला महामंत्री भी रहे है।
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की अनुशंसा के बाद जिला प्रशासन ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए है। अग्रवाल की नियुक्ति पर पार्टी के प्रमुख नेताओं से लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते बधाई प्रेषित की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


