‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर , 24 मार्च। अभनपुर विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह अग्रवाल भवन में 22 मार्च को सम्पन्न हुआ।
होली मिलन समारोह में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों जनप्रतिनिधियों में,पंच,सरपंच, जनपद सदस्य, जिला सदस्य, सोसायटी अध्यक्ष,एवं भाजपा के कार्यकर्ता गण , भाजपा मंडल अध्यक्ष गण, पार्षद गण शामिल हुए।
होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव शामिल हुए, इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मोदी के गारंटी के तहत् प्रदेश के विष्णु देव साय सरकार निरंतर गरीब कल्याण का कार्य कर रही है,आम जनता के हित के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है, 2047तक विकसित भारत के सपनों को पूर्ण करने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना, फूलों की होली खेल कर होली पर्व की सबको बधाई दी।
विधायक इंद्र कुमार साहू ने इस अवसर पर भाजपा के निर्वाचित पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, शाहिद शाहिद भाजपा के कार्यकर्ताओं को श्रीफल एवं शाल देकर सम्मानित किया एवं बाहर मैदान में फाग गीतों पर होली का आनंद लेते हुए कार्यकर्ताओं से क्रमश: एक-एक कर मिलते गए एवं विधायक इंद्र कुमार साहू ने फूलों की होली खेल कर होली पर्व की बधाई दी तथा फाग गीतों के संगीत में विधायक भी अपने को रोक नहीं पाए और जमकर कार्यकर्ताओं के साथ नाचने लगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत सदस्य अननु तारक, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर साहू , भरत बैस, नारायण यादव, शोभाराम साहू, प्रदीप शर्मा,राजू पांडे, जनपद अध्यक्ष चंद्रिका जितेंद्र बंजारे, उपाध्याय खेलूराम साहू,राघवेंद्र साहू बिहारी साहू, धर्मेंद्र सोनी, बल्लू सोनी, भुवन साहू, सहित हजारों भाजपा कार्यकर्तागण शामिल हुए।