रायपुर

चाकू से जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
30-Apr-2026 5:24 PM
चाकू से जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अप्रैल। रजबंधा मैदान के पास बुधवार शाम पुराने विवाद के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मौदहापारा बस्ती निवासी निजामुद्दीन का पूर्व से तालाब पार क्षेत्र निवासी शेख शहीद  22 से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते निजामुद्दीन अपने एक साथी के साथ रजबंधा मैदान स्थित एक चाय दुकान पर शहीद से मिलने पहुंचा, जहां दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी शेख शहीद ने पास रखे तरबूज दुकान से चाकू उठाकर निजामुद्दीन पर हमला कर दिया। हमले में उसके सीने, पीठ और कलाई पर गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसे एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से  चाकू भी बरामद किया गया।उसके खिलाफ धारा 296, 109 का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट