दन्तेवाड़ा

पालिकाध्यक्ष से मिले नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के सदस्य, समस्याएं बताई
21-Mar-2025 10:18 PM
पालिकाध्यक्ष से मिले नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के सदस्य, समस्याएं बताई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 21 मार्च। नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के दिशानिर्देश पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएम सोनी की अगुवाई में आज सदस्यों की टीम नए निर्वाचित पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल से मिले। साथ ही सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं ज्ञापन देकर नगर में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया।

ज्ञात हो कि नए पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल द्वारा तेजी से विकास कार्यों को किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएम सोनी ने बताया कि कई मुद्दों पर चर्चा हुई है, वर्तमान में तात्कालिक राहत के तौर पर नगर में रिहायशी इलाकों में भीषण गर्मी के मद्देनजर सार्वजनिक प्याऊ की मांग की गई है, जिसे जल्दी पूरा करने की बात पालिका अध्यक्ष ने की है।

इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएम सोनी,प्रदेश सहसचिव नफीस कुरैशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियांशु सिंह, जिला महिला उपाध्यक्ष पुष्पा वर्मा, जिला महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुसूनिया भोपले, कार्यकारी सदस्य सुखविंदर सिंह, आफताब आलम, उमेश गौतम उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news