दुर्ग

महापौर,सभापति व आयुक्त ने खेली फूलों की होली
16-Mar-2025 4:56 PM
महापौर,सभापति व आयुक्त  ने खेली फूलों की होली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 मार्च।
गुरुवार को हुए होलिका दहन और फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा,आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित जन प्रतिनिधि निगम के अधिकारी/कर्मचारी एक साथ दिखे। इस मौके पर महापौर, सभापति, आयुक्त व अन्य सदस्यों ने एक दूसरे को फूल बरसाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भेदभाव को भुलाकर आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए संकल्प लेने का दिन है। महापौर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज सभी वार्ड पार्षद एक साथ खुशी का त्योहार मना रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान जमकर फूलों की होली खेली गई।

महापौर ने कहा रंग सद्भाव और स्नेह का संदेश देता है। उन्होंने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। सभापति श्याम शर्मा ने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि होली के रंगों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में एक ऐसी उमंग और उत्साह का संचार किया है। कार्यक्रम के दौरान होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा जैसे गीतों पर वह जमकर झूमते दिखे। सभी के उत्साह को देखकर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पदाधिकारी भी जमकर नाचे। कार्यक्रम के दौरान वार्डो के पार्षदो के अलावा अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news