दुर्ग

अवैध शराब संग आरोपी पकड़ाया
30-May-2026 4:46 PM
अवैध शराब संग आरोपी पकड़ाया

दुर्ग, 30 मई। अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिक लाभ कमाने के लिए उद्देश्य से अवैध रूप से शराब एकत्र कर उसे बेच रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने 3200 रुपए कीमत की 6 बल्क लीटर शराब जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आरोपी उतई से उमरपोटी रोड पर अवैध रूप से शराब रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश बंजारे निवासी सेलूद मजार के पास थाना उतई को पकड़ा और उसके खिलाफ कार्रवाई की।


अन्य पोस्ट