दुर्ग

दुर्ग शहर जिला अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष बने शिशीरकांत
29-May-2026 6:54 PM
दुर्ग शहर जिला अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष बने शिशीरकांत

दुर्ग, 29 मई। कांग्रेस हाईकमान ने छात्र राजनीति से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले शिशीरकांत कसार को दुर्ग शहर जिला अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है वे पिछले 20 वर्षों में एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, ब्लाक व जिला कांग्रेस कमेटी में पार्टी के विभिन्न पदों पर दायित्व निभा चुके हैं इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए है
श्री कसार ने अपनी इस नियुक्ति पर कहा कि पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे कर जो विश्वास जताया है उस कसौटी पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे साथ ही युवाओं और पिछड़ों की आवाज बनकर संगठन को मजबूत करने की दिशा की ओर काम करते रहेंगे। उन्होंने उक्त दायित्व सौंपे जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, राजेश यादव एवं दीपक दुबे का आभार व्यक्त  किया।


अन्य पोस्ट