दुर्ग

मंत्री गजेन्द्र ने दिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के निर्देश
30-May-2026 4:34 PM
मंत्री गजेन्द्र ने दिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 मई।
दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 48 में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं को लेकर वार्ड का भ्रमण किए। वार्ड की जनता से संवाद कर उनके सुझावों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड पार्षद लोकेश्वरी ठाकुर एवं स्थानीय नागरिकों के साथ वार्ड का विस्तृत निरीक्षण कर क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिए।

वार्ड भ्रमण के दौरान सडक़ निर्माण, पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन विस्तार, पॉवर पंप स्थापना, नाली निर्माण, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के इंजीनियरों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने कहा गया।
 मंत्री गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सडक़ों के मरम्मत और बारिश पूर्व सभी नालियों की सफाई कार्य में तेजी लाने तथा आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


अन्य पोस्ट