रायपुर

होलिका दहन रात 11.31 के बाद शुभ
13-Mar-2025 2:30 PM
होलिका दहन रात 11.31 के बाद शुभ

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मार्च।
गुरूवार को राजधानी में करीब एक हजार स्थानों में  होलिका दहन के आयोजन किए गए हैं । दहन काल में भद्रा का साया भी है। इसे देखते हुए कई स्थानों में भद्रा लगने से पहले पूर्वान्ह 11.31 के पहले ही होलिका दहन किए गए। होलिका दहन के समय भद्रा काल से बचना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे अशुभ प्रभाव वाला समय माना जाता है। भद्रा काल के दौरान होलिका दहन करने से बचना चाहिए। इसलिए, आज रात 11:31 बजे के बाद का समय, जब भद्रा समाप्त हो जाएगी, होलिका दहन के लिए शुभ माना गया है। यदि भद्रा काल के दौरान ही होलिका दहन करना आवश्यक हो, तो भद्रा मुख (मुख्य भाग) के समय को छोडक़र, भद्रा पुच्छ (पिछले भाग) के दौरान दहन किया जा सकता है। आज भद्रा मुख का समय शाम 8:18 बजे से रात 10:27 बजे तक है, जबकि भद्रा पुच्छ का समय शाम 7:00 बजे से 8:18 बजे तक है।  इसलिए, यदि आवश्यक हो, तो शाम 7:00 बजे से 8:18 बजे तक भद्रा पुच्छ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है।हालांकि, भद्रा समाप्ति के बाद, यानी रात 11:31 बजे से 12:37 बजे तक का समय होलिका दहन के लिए सर्वोत्तम माना गया है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news