रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी। ऑनलाईन सट्टा खिला रहे सटोरिए जगदीश आसरवानी को न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने साईं मंदिर के पास गिरफ्तार किया है। वह 20-20 वल्र्ड कप क्रिकेट मैच में दांव लगवा रहा था।उससे मोबाईल फोन, नगद रकम, एटीएम कार्ड एवं सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब जब्त किया गया है। उसके विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध दर्ज किया गया है। बीते डेढ़ माह में ऑन लाईन सट्टा के 4 प्रकरणों में 15 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 1,92,45,000/- (एक करोड़ बयानवे लाख पैतालीस हजार रूपये) का नगद, फोन लैपटॉप आदि जब्त किए जा चुके हैं।
मुखबिर की सूचना पर मंदिर के पास पहुंची पुलिस को देख वह भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसमें ऑनलाईन क्रिकेट साईट्स क्चश्वञ्ज4ङ्खढ्ढहृ लिंक आई डी के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा बुक रहा था। जगदीश आसरवानी 36 निवासी गली नंबर 07 शिव मंदिर के सामने तेलीबांधा को गिरफ्तार कर 2 मोबाईल फोन 3,350/- रूपये नगद रकम, 01 एटीएम कार्ड एवं सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब कुल कीमत लगभग 25 हजार रूपये जप्त किया गया।


