रायपुर

36 लाख लेकर दो साल से रजिस्ट्री न कराने वाले जमीन दलालों पर एफआईआर
17-Feb-2026 8:01 PM
36 लाख लेकर दो साल से रजिस्ट्री न कराने वाले जमीन दलालों पर एफआईआर

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। भूखंड बेचने के नाम पर 36 लाख रुपए लेकर दो साल से रजिस्ट्री न कराने वाले जमीन दलालों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं एक अन्य मामले में जमीन बेचने से मिले 10 लाख रुपए गबन करने वाले पर भी  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी अनुसार जगदलपुर के मुखर्जी वार्ड  कुम्हारपारा निवासी धनंजय नंदी (31) ने राजधानी के देवपुरी में जमीन खरीदने राहुल बनिक, राजेश शर्मा से सौदा किया था। इन दोनों ने धनंजय से 12 फरवरी  24 को 36 लाख रुपए लिए थे। यह रकम तहसील कार्यालय में लिए थे।उसके बाद रजिस्ट्री के लिए दोनों घुमाते रहे। दो साल बाद भी रजिस्ट्री न कराने पर धनंजय ने सोमवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराया। गोल बाजार पुलिस ने धारा 420,467,471,120 बी दर्ज कर दोनों को तलाश

रही है।

टिकरापारा पुलिस ने गोकुल नगर संतोषी नगर निवासी वृद्ध शिवराम साहू (71) की रिपोर्ट पर धारा 319,318-4,3-5 का मामला दर्ज किया है। टीआई के अनुसार शिवराम ने फरवरी 25 में अपनी जमीन बेचा था। इससे उसका परिचित राजकुमार साहू व साथी वाकिफ थे। इन लोगों ने शिवराम से आपसी संबंधों का फायदा उठाकर कर उसके नाम से बैंक में खाता खुलवा कर रकम जमा कराया। और खाते का एटीएम शिवराम को न दे अपने पास रख लिया। एक साल के बीच एटीएम से लगभग 10 लाख रुपए निकाल कर खर्च करते रहे। इसकी जानकारी होने पर शिवराम ने रकम वापस मांगा लेकिन राजकुमार ने नहीं लौटाया। शिवराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट