रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी। बलरामपुर में घटित अवैध खनिज उत्खनन के मामले में अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार के कथित मार से से मृत्यु की घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए, आप पार्टी ने दिवंगत के परिजनों को एक करोड रुपए मुआवजा देने की मांग की है?। आप पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय एवं कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि इस घटना में प्रशासनिक दादागिरी, पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद खींझ का परिणाम परिलक्षित हो रहा है। साथ ही इसमें बलरामपुर खनिज अधिकारी को भी दोषी मानते हुए एफआईआर दर्ज करना चाहिए। क्योंकि उनके द्वारा राजनीतिक संरक्षण एवं भ्रष्टाचार के कारण समय रहते अवैध उत्खनन में कार्यवाही नहीं की गई।
इस संबंध में बलरामपुर क्षेत्र के भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं मंत्रियों की चुप्पी भी अनेक संदेहों को जन्म देती है। आप पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, नंदन सिंह, मुन्ना बिसेन, परमानंद जांगड़े, प्रियंका शुक्ला, दुर्गा झा,अनुषा जोसेफ, मिहिर कुर्मी, अजीम खान, संतोष कुशवाहा, इमरान खान, कलावती मार्को, शिव शर्मा सागर चीयर सागर नरेंद्र ठाकुर,महेंद्र बिसेन, आरएस ठाकुर आदि नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए सेवानिवृत न्यायाधीश से न्यायिक जांच की मांग की है।


